{"_id":"62aca5c41ac3f90a275bcc77","slug":"test-report-getting-after-a-day-in-krasna-lab-chamba-news-sml412455492","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रस्ना लैब में एक दिन बाद मिल रही टेस्ट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रस्ना लैब में एक दिन बाद मिल रही टेस्ट की रिपोर्ट
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा की लैब के बाहर बैठ अपनी बारी का इंतजार करते लोग।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को एक दिन बाद टेस्ट की रिपोर्ट मिल रही है।
हालत यह है कि अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
अस्पताल की सरकारी लैब में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं जबकि क्रस्ना लैब में मरीजों को एक दिन बाद टेस्ट की रिपोर्ट मिल रही है। नतीजतन मरीजों की सहूलियत को देखते हुए सरकारी लैब में टेस्ट करवाने का परामर्श दिया जा रहा है। इसके चलते सरकारी लैब में मरीजों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों ने क्रस्ना लैब को दिए जाने वाले बजट को सरकारी लैब पर खर्च कर 24 घंटे सरकारी लैब में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही है। शुक्रवार को संवाददाता ने सरकारी लैब में टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे मरीजों से बात कर उनकी राय जानी।
सुबह 9:30 बजे से टेस्ट करवाने के लिए कतार में लगा रहा लेकिन 11:30 बजे तक नंबर नहीं आया। कतार में खड़े लोगों को टेस्ट का नंबर आने पर उन्हें सूचित करने की बात कही गई। - धर्म चंद, निवासी कोलका।
पेट की बीमारी से जूझ रही हूं। सुबह टेस्ट करवाने के लिए पहुंची। 11:00 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करने पर भी नंबर नहीं लगा। खड़े रहने पर उन्हें चक्कर आने लगा और अब जमीन पर बैठ कर इंतजार कर रही हूं। -आरती देेवी, निवासी मैहला।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में टेस्ट संबंधी समयावधि बढ़ाने के साथ सभी टेस्ट यहीं पर करवाने की सहूलियत होनी चाहिए। इससे दूरदराज इलाकों से आने वाले मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। -विमला देवी, निवासी लिग्गा।
क्रस्ना लैब में एक दिन बाद टेस्ट की रिपोर्ट मिल रही है। यहां जल्द रिपोर्ट लेने के लिए सरकारी लैब में ही टेस्ट करवाने का परामर्श दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। -मनोज कुमार, निवासी सरोल।
क्रस्ना लैब में मशीनरी जल्द स्थापित होगी। बहराहल, मरीज की हालत अनुसार ही उन्हें टेस्ट सरकारी या क्रस्ना लैब में करवाने के निर्देश रहते हैं।
देवेंद्र कुमार, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक चंबा।