{"_id":"65959bb93a385cbf1004623c","slug":"tenders-of-contractors-delaying-work-for-ten-months-will-be-canceled-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15735-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दस माह से काम लटकाने वाले ठेकेदारों के टेंडर होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दस माह से काम लटकाने वाले ठेकेदारों के टेंडर होंगे रद्द
Wed, 03 Jan 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाने को लेकर ठेकेदारों ने टेंडर तो हासिल कर लिए हैं, लेकिन पिछले 10 माह से कुछ ठेकेदारों ने कार्य लटकाकर रखा है।
इतना ही नहीं, नगर परिषद ने अधर में कार्य लटकाने वालों को नोटिस जारी कर कार्य शुरू करने को लेकर सख्त हिदायत भी दी। बावजूद इसके कार्य शुरू न होने पर अब इन ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने की नगर परिषद योजना बना रही है।
गौरतलब रहे कि मार्च 2023 में नगर परिषद ने शहर के 16 विकासात्मक कार्यों को करवाने के लिए 16 ठेकेदारों को टेंडर आवंटित करवाए। ठेकेदारों के लिए कार्य पूरा करने के लिए लगभग दो माह का समय निर्धारित किया गया। इनमें आठ ठेकेदारों की ओर से लिए दस कार्यों को पूरा करने समेत अन्य कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। इनमें तीन ठेकेदारों की ओर से 14 लाख के बजट से करवाए जाने वाले छह कार्यों को अभी तक शुरू तक नहीं किया है। ऐसे में नगर परिषद चंबा ने इन ठेकेदारों को नोटिस जारी कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए। नोटिस जारी होने के बाद भी ठेकेदारों ने जनसाली, कसाकड़ा, धड़ोग, सुल्तानपुर और पक्काटाला में विकास कार्य शुरू नहीं किए। इन वार्डों में बेंच, पाथ, लोहे के जाले, डंगे सहित अन्य कार्य होने हैं। अब नगर परिषद इन ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने की योजना बना रही है। इसके बाद नये सिरे से कार्यों के टेंडर आवंटित हो सकते हैं।
विज्ञापन
--
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि टेंडर लेने के बाद भी तीन ठेकेदारों ने शहर के छह विकास कार्य शुरू नहीं किए है। हालांकि, उन्हें कार्य जल्द शुरू करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। अब उनके टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे।