{"_id":"5f47daa68ebc3e3ce5602d58","slug":"ten-corona-case-in-chamba-chamba-news-sml3431002136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा जिला में दो परिवारों के नौ सदस्यों सहित दस लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा जिला में दो परिवारों के नौ सदस्यों सहित दस लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में दो परिवारों के नौ सदस्यों समेत दस लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। दोनों परिवार द्रड्डा और टिकरू गांव के हैं। संक्रमित परिवार के सदस्यों में चार बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ इतने मामले आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। नए मामले आने के बाद जिले में 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें वर्तमान में 99 मरीजों का उपचार चला है। जबकि, 280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार द्रड्डा क्षेत्र के सेरू गांव में एक परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सात वर्षीय बच्चा, 11 वर्षीय बच्ची, आठ वर्षीय बच्चा और तीस वर्षीय युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा टिकरू गांव में 39 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला और सात वर्षीय बच्चा शामिल है। ये दोनों परिवार पहले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं। इसके साथ ही भरूडी गांव में 52 वर्षीय महिला जोकि हैदराबाद से चंबा लौटी थी, उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में वीरवार को 10 कोरोना मरीज सामने आए हैं। सभी कोरोना मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है।