फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telka-Mouda road is in bad condition since last 7 years, villagers are troubled

Chamba News: तेलका–मौड़ा सड़क सात साल से खस्ता, ग्रामीण परेशान

Sun, 24 Aug 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
Telka-Mouda road is in bad condition since last 7 years, villagers are troubled
तेलका (चंबा)। तेलका-मौड़ा सड़क पिछले सात साल से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खस्ताहाल सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं, बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। यह खिल, कासन मोड़ा, भांजेडू और देहोई गांवों की मुख्य सड़क है जिसकी वर्तमान समय में हालत सबसे खराब है। ग्रामीणों में घिंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, मनोज शर्मा, राहुल कुमार और अनूप कुमार ने कहा कि सड़क की विभाग ने आज दिन तक सुध तक नहीं ली है। हांलाकि, ग्रामीणों की ओर से विभाग के पास जर्जर सड़क को लेकर कई शिकायतें की हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार है। बजट मिलते ही टेंडर जारी होगा। तब तक अस्थायी पैचवर्क करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed