Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teesa hospital faces shortage of doctors, people from 50 panchayats are facing problems

Chamba News: तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, 50 पंचायतों के लोग झेल रहे परेशानी

Wed, 03 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teesa hospital faces shortage of doctors, people from 50 panchayats are facing problems
चंबा। चंबा के तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी से मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां अस्पताल में 17 डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे, वहीं अब केवल तीन डॉक्टरों के बल पर 50 पंचायतों के लोगों का इलाज किया जा रहा है। दो साल से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, क्योंकि सरकार ने डॉक्टरों के तबादले तो किए, लेकिन उनके स्थान पर नई नियुक्तियां नहीं कीं।
विज्ञापन

इस कमी के कारण दिन और रात की सेवाएं चलाने में अस्पताल प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 50 पंचायतों के लोग तीसा अस्पताल पर निर्भर हैं, लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए 60 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, हंसराज, अमर सिंह और योगराज ने बताया कि तीसा अस्पताल अब भी 50 पंचायतों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों के सभी रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने कहा कि डॉक्टरों के रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सरकार इन पदों पर तैनाती करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed