फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teesa, Chuwadi and Pangi hospitals may soon get radiologists

Chamba News: तीसा, चुवाड़ी और पांगी अस्पताल को जल्द ही मिल सकते हैं रेडियोलॉजिस्ट

Fri, 20 Sep 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Teesa, Chuwadi and Pangi hospitals may soon get radiologists
चंबा। जिले के अस्पतालों में जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकती है। रेडियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण लेकर लौटे तीन चिकित्सकों में से दो को तीसा, चुवाड़ी और पांगी में ज्वाइनिंग करवाने के लिए विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रदेश के अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को पेश आ रहीं परेशानियों को लेकर प्रमुखता से मामला उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की तैनाती का प्रस्ताव सरकार और उच्च अधिकारियों को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही पांगी की गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए किलाड़ से कुल्लू तक 220 किलोमीटर का सफर नहीं करना पड़ेगा। किलाड़-चंबा वाया लाहौल-स्पीति 632, किलाड़ से वाया पधरी जोत 442 किमी के सफर भी छुटकारा मिलेगा। चुवाड़ी से 40 से 80 किमी दूर पठानकोट या टांडा भी नहीं जाना पड़ेगा। तीसा में रेडियोलॉजिस्ट तैनात होने से मरीजों को चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले की पौने छह लाख की आबादी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। कहने को तो मेडिकल कॉलेज समेत सिविल अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों का मर्ज बढ़ता जा रहा है। चुवाड़ी, तीसा और पांगी में तैनात तीन चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने छह माह का प्रशिक्षण दिलाया है। इन चिकित्सकों को अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति मिलना शेष है। सूत्राें ने बताया कि चुवाड़ी अस्पताल में तैनात चिकित्सक का तबादला जिले से बाहर और तीसा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक का तबादला ब्रंगाल के लिए हुआ। पांगी के चिकित्सक सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात हैं। ऐसे में अब विभाग ने सरकार को चुवाड़ी, तीसा और पांगी में दो चिकित्सकों की बतौर रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं देने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएमओ डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि तीसा, चुवाड़ी और पांगी में तैनात जिन चिकित्सकों ने रेडियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण लिया है, उनकी अस्पतालों में बतौर रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार और विभाग को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड शुरू होने की उम्मीद है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed