फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teenagers getting corona vaccine with enthusiasm

उत्साह के साथ कोरोना वैक्सीन लगवा रहे किशोर

Fri, 25 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenagers getting corona vaccine with enthusiasm
चंबा। कोरोना संक्रमण से किशोरों को बचाने के लिए छेड़े गए टीकाकरण अभियान में किशोर पूरे उत्साह के साथ वैक्सीन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष की आयु के 10989 किशोरों को सात दिन में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें स्वास्थ्य खंड समोट में सर्वाधिक 3304 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में 2108, समोट में 804, तीसा 1350, पुखरी 1626 और किहार में 1797 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जब 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी तो उन युवाओं में काफी डर था। वैक्सीन लगवाने के लिए युवा शुरुआत में काफी कम मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे थे लेकिन, 12 से 14 वर्ष की आयु वाले किशोरों के चेहरों में वैक्सीन लगवाने के लिए किसी प्रकार का डर या भय नहीं देखा जा रहा है। किशोर स्कूलों में आने वाली स्वास्थ्य टीम के सम्मुख स्वयं जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं।
स्वास्थ्य खंड किलाड़ (पांगी) में बर्फबारी की वजह से पिछले दिनों अभियान शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पांगी में इस अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पांगी के स्कूलों में 12 से 14 वर्ष की आयु वाले किशोरों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

भूखे पेट न लगवाएं वैक्सीन
जब वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया तो चंबा शहर के एक स्कूल में किशोर भूखे पेट वैक्सीन लगवाने पहुंच गया। वैक्सीनेशन के बाद उसे चक्कर आया। दस मिनट तक चिकित्सकों ने उसे अपनी निगरानी में रखा और वह बिल्कुल स्वस्थ हो गया। पूछने पर उसने खाली पेट वैक्सीन लगवाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग किशोरों को भूखे पेट वैक्सीन न लगवाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान की समन्वयक डॉ. शैल्जा सूर्या ने बताया कि जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष की आयु के दस हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य खंड समोट में सबसे अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed