फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teen vaccination campaign started in chamba

चंबा में किशोर टीकाकरण अभियान शुरू

Mon, 03 Jan 2022 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Teen vaccination campaign started in chamba
चंबा। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरिओं के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। उपायुक्त डीसी राणा ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा से इसकी शुरूआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह टीका आशंकित तीसरी लहर में बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। जिले में 48 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। इसमें स्कूल, बहुतकनीकी संस्थान और आईटीआई शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को बड़ी सावधानी और ध्यानपूर्वक से चलाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अभियान को पूर्ण करने में बहुमूल्य योगदान दें। जो छात्र किसी कारण स्कूल नहीं आ सकता है, वे आसपास के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण अवश्य करवा लें। इससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। टीकाकरण के लिए समय सारणी एक सप्ताह के लिए तय की गई है। मौसम के कारण अगर कोई रुकावट आती है तो समय सारिणी दोबारा से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण का यह अभियान स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। जिला में 60 प्रतिशत स्कूल सर्दियों के हैं जो इस समय बंद हैं। दूसरे स्कूलों में भी छुट्टियां चल रही हैं तो बच्चों को टीकाकरण के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूल में बुलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जालम भारद्वाज, प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज चंबा शिवदयाल शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा जितेंद्र सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी नीना सहगल, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed