फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams reached the fields to investigate yellow rust

Chamba News: पीला रतुआ की जांच के लिए खेतों में पहुंचीं टीमें

Sat, 28 Mar 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teams reached the fields to investigate yellow rust
सलूणी क्षेत्र में कृषि विभाग की टीमों ने निरीक्षण कर जागरूक किए किसान
विज्ञापन

सलाह, फसल में रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग से करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में पीला रतुआ की जांच करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने गेहूं के खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर जाकर फसल की बारीकी से जांच की और किसानों को इस रोग के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि पीला रतुआ गेहूं की फसल के लिए खतरनाक बीमारी है। यह उत्पादन को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई कि यदि फसल में इस रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें ताकि समय रहते नियंत्रण किया जा सके। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल स्तर पर टीमें लगातार फसलों की निगरानी कर रही हैं। फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि समय रहते रोग की पहचान कर किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed