फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Team reached hostel on complaint of finding flies and mosquitoes in food

Chamba News: खाने में मक्खी-मच्छर मिलने की शिकायत पर हॉस्टल पहुंची टीम

Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Team reached hostel on complaint of finding flies and mosquitoes in food
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के हॉस्टल में प्रशिक्षुओं द्वारा खाने में मक्खी, मच्छर और पतंगे निकलने की शिकायत के बाद प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता टीम सहित रात को ही निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में प्रशिक्षुओं को परोसे जा रहे भाेजन की गुणवत्ता जांची और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं से भोजन के बारे में पूछताछ की। प्रशिक्षुओं ने शिकायत की कि मेन्यू के अनुसार उन्हें खाना नहीं मिल रहा था। इस पर प्राचार्य ने कैंटीन संचालक को कड़ी लताड़ लगाई और आदेश दिए कि मेन्यू के मुताबिक ही खाना परोसा जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षुओं में प्राचार्य के साथ खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने भोजन में मक्खी, मच्छर और पतंगे निकलने की बात कही थी। इसके बाद प्राचार्य ने कैंटीन के संचालक को भी खूब लताड़ लगाई और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं, कैंटीन संचालक ने बताया कि खाना बनाते समय एक बार मक्खी और मच्छर खाने में आ गए थे, लेकिन अब पूरी एहतियात बरती जा रही है। इस निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता के साथ डॉ. मानिक सहगल और अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि हॉस्टल में खाने को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसीलिए निरीक्षण किया गया। जांच के बाद खाना सही पाया गया, लेकिन मेन्यू से संबंधित शिकायत के समाधान के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed