फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teachers were made aware about social science subjects.

Chamba News: सामाजिक विज्ञान विषय पर शिक्षकों को किया जागरूक

Sun, 12 Oct 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware about social science subjects.
डीएवी स्कूल चंबा में आयोजित सामाजिक विज्ञान कार्यशाला मेंमौजूद वि​भिन्न स्कूलों के ​शिक्षक।
चंबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएवी स्कूल चंबा में सामाजिक विज्ञान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान के अध्यापन में नवीन शिक्षण-पद्धतियों, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी आधारित शिक्षण स्तरों तथा छात्र-केंद्रित अधिगम के आधुनिक दृष्टिकोण से परिचित करवाना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला में रिसोर्सपर्सन शुभ्रा रानी एवं कल्पना ने शिक्षकों को यह समझाया कि कैसे सामाजिक विज्ञान जैसे विषय को रोचक, जीवंत एवं विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़कर प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के विभिन्न आयामों स्मरण, समझ, प्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाने पर बल दिया। इस कार्यशाला में बीएसपीएस सुरंगानी, डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर, राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर सहित आवासीय विद्यालय भरमौर, डलहौजी पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed