{"_id":"67bdad2634820f562c052cb2","slug":"teachers-should-teach-new-words-to-students-every-day-dc-chamba-news-c-88-1-ssml1006-144657-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को हर दिन नया शब्द सिखाएं शिक्षक : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को हर दिन नया शब्द सिखाएं शिक्षक : डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का किया निरीक्षण
शिक्षा में सुधार के लिए अध्यापकों और एसएमसी को दिए निर्देश
तीन माह बाद सुधार की समीक्षा करने के लिए फिर से करेंगे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल वहां पहुंच गए। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षण के तौर-तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों और एसएमसी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की भी जांच की। उन्होंने अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने और बच्चों को समझाने के आसान तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की कॉपियों की रोजाना जांच करें। इसके अलावा प्रत्येक दिन एक नए शब्द को वाक्य सहित बच्चों को सिखाएं। इसके लिए अलग से कॉफी लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति समझ को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने बच्चों में हिंदी और गणित से संबंधित बौद्धिक स्तर को भी जांचा और इसके बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष और सदस्यों को निर्देश दिए कि वे नियमित अंतराल में स्कूल में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता और अध्यापकों की उपस्थिति का निरीक्षण करें। डीसी ने कहा कि वह तीन माह के पश्चात दोबारा विद्यालय का दौरा करेंगे और दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में अपेक्षित सुधार की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।