फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teachers kept waiting, not a single student came to study

Chamba News: इंतजार करते रहे शिक्षक, एक भी विद्यार्थी नहीं आया पढ़ाई करने

Wed, 11 Sep 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers kept waiting, not a single student came to study
सलूणी (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला रंजनी में बुधवार को कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचा। प्रतिनियुक्ति पर पहुंचे शिक्षक विद्यार्थियों का इंतजार करते रहे। शिक्षकों ने जब विद्यार्थियों के स्कूल नहीं आने की जानकारी उच्च अधिकारी को दी तो खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सीएचटी धर्म चंद स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों की बात सुनी और उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी होने और समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विभाग के इस आश्वासन पर भी अभिभावक नहीं माने। उन्होंने साफ किया कि स्कूल में एक सप्ताह के भीतर स्थायी शिक्षकों की तैनाती न होने पर वे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इसके अलावा चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। दूसरी ओर, क्षेत्र से 25 से 30 अभिभावक उपायुक्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन राधाष्टमी का स्थानीय अवकाश होने पर अभिभावकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष ममता देवी, अभिभावकों में अंजू देवी, सरोज, अंजू कुमारी, सोनम, छांगी देवी, उत्तम चंद, चंपा देवी, अंजली, आशा और भावना देवी ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला रंजनी में भांदल पंचायत के गांव रंजनी, त्रिडग्रां, जेथल और थनोती से 57 विद्यार्थी पढ़ाई करने पहुंचते हैं। करीब पांच माह पहले यहां से अध्यापक का तबादला हो गया है। बीते अक्तूबर में दूसरे अध्यापक की पदोन्नति के बाद ट्रांसफर हो गई। वर्तमान में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही है। उधर, सीएचटी धर्म चंद ने बताया कि वह एसएमसी अध्यक्ष और अभिभावकों से मिले थे, लेकिन अभिभावक अध्यापकों की तैनाती न होने तक बच्चों को स्कूल न भेजने के निर्णय पर अड़े हैं। इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि सीएचटी की रिपोर्ट को उच्चाधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed