फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   teacher slap student ear hurt chamba

निजी स्कूल की अध्यापिका पर बच्चे को बेरहमी से मारने का लगा आरोप

Sat, 07 Dec 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
teacher slap student ear hurt chamba
चंबा। चंबा शहर से सटे निजी स्कूल में अध्यापिका ने टेस्ट में कम अंक आने पर छात्र की पिटाई कर दी। इस मारपीट में छात्र के कान का पर्दा फट गया है। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा अभिभावकों ने मामले की उचित जांच करवाने के लिए एडीसी चंबा मुकेश रेस्पवाल को भी ज्ञापन सौंपा है। साथ ही चाइल्ड लाइन हेल्पनंबर पर भी मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के पिता चुनी लाल ने बताया कि उनका बच्चा शहर के निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। बीते रोज विद्यालय में अध्यापिका ने ईवीएस का टेस्ट लिया गया। इसमें बच्चे के कम अंक आए। बच्चे के कम अंक आने पर तैनात अध्यापिका ने बच्चे की बेरहमी से पीटाई करते हुए उसे जोर से कान पर चांटा जड़ दिया। इससे बच्चे को कान में असहनीय दर्द होना शुरू हो गया। स्कूल से छुट्टी कर घर पहुंचने पर उसने आपबीती माता-पिता को सुनाई।
विज्ञापन

इसके बाद अभिभावक बच्चे को लेकर कान की जांच करवाने के लिए चिकित्सक के पास पहुंचें। यहां पर चिकित्सक ने बताया कि कान को 50 प्रतिशत क्षति पहुंची है। बच्चे के कान को क्षति पहुंचने की जानकारी मिलने पर पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में विद्यालय में तैनात अध्यापिका के खिलाफ शिकायत पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस बारे में चाइल्ड लाइन चंबा को भी सूचित किया। फिलहाल मामले की पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम जांच कर रही है। चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर में मामले की शिकायत पहुंची है। पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित बच्चे के पिता चुनी लाल ने जिला प्रशासन से स्कूल प्रबंधन ने ही उनके बच्चे के इलाज का खर्च उठाने और विद्यालय में बच्चे को टॉर्चर न करने की मांग उठाई है।

एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने बताया कि अभिभावक ने निजी स्कूल की अध्यापिका का बच्चे को चांटा मारकर कान डैमेज होने की शिकायत की है। बहरहाल, पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाकर शनिवार को स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed