फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   teacher eligibility test held in chamba

जिले में सैकड़ों ने दी टेट की परीक्षा

Sat, 12 Dec 2020 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
teacher eligibility test held in chamba
जिला में टैट की परिक्षा के दौरान हॉल में बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी/चंबा। जिले में शनिवार को टेट की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। टेट परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में सुबह से संबंधित केंद्र प्रभारियों ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पुख्ता प्रबंध कर दिए थे। इसके तहत केंद्रों के मुख्य गेट के पास थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा मोबाइल सहित अन्य सामान को जमा करने के लिए भी कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

बहरहाल, परीक्षा केंद्रों से जाने से पूर्व परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। इसी क्रम में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में टैट परीक्षा केंद्र बनाए गए। यहां विद्यालय स्टाफ की देख-रेख में टेट परीक्षा करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सामाजिक दूरी का अनुसरण करते हुए बैठाया गया।
विज्ञापन

वहीं, भटियात विस क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में टेट आर्ट्स की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 104 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। रावमापा चुवाड़ी के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने बताया कि 113 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते पूरे नियमों का पालन करते हुए परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed