फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher dies after seeking treatment for vomiting and diarrhea; cardiac arrest suspected.

Chamba News: उल्टी-दस्त का इलाज करवाने आए शिक्षक की मौत, ह्दयाघात की आशंका

Wed, 10 Jun 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies after seeking treatment for vomiting and diarrhea; cardiac arrest suspected.
शौचालय से बाहर निकलने के बाद हो गए बेसुध, फिर नहीं खोली आंख
विज्ञापन

ईसीजी के बाद घोषित किया मृत, हृदय गति रुकना माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बैली में कला अध्यापक महिंद्र कुमार 42 पुत्र बजीरू राम निवासी गांव फाट की अचानक मौत हो गई। मंगलवार को उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।

इसका उपचार करवाने के लिए चचेरे भाई के साथ वह पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज लगाने का ही परामर्श दिया था कि उन्हें दस्त शुरू हो गए। जैसे ही वह अस्पताल के शौचालय से बाहर निकले तो अचानक बेसुध हो गए। परिजनों ने उन्हें आपातकालीन कक्ष पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका ईसीजी किया तो दिल की धड़कन थम चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सौंपा। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर लगेगा। फिलहाल, डॉक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट में हृदयगति रुकना ही उनकी मौत का कारण माना जा रहा है। बुधवार को फाट गांव में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अध्यापक की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस इस मामले में अपनी आगामी जांच प्रक्रिया को पूरा कर रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed