फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tax is being collected from drivers by placing chains on the road

Chamba News: सड़क पर चेन लगा कर वाहन चालकों से वसूला जा रहा टैक्स

Mon, 12 Feb 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tax is being collected from drivers by placing chains on the road
चंबा में साहो की पद्दर पंचायत के चंद्रेड लिंक मार्ग पर लगाए गये लोहे के एंगल और कंटीली तारें।सं
चंबा। कुठार से चंदरेड़ के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से बिना अनुमति सड़क के दोनों छोर पर लोहे के एंगल और चेन लगाई है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से पचास से सौ रुपये टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके विरोध में लाहड़ी, टिकरी, भलोड़ी और चंदरेड़ के लोगों ने एसडीएम चंबा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों में सुशील सिंह, भाग सिंह, सुमनों, दुनी, चमन, अनु, मनोज, मान सिंह, अमित कुमार, टेक चंद, राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत पद्दर की ओर से इस मार्ग का निर्माण किया है। यहां पिछले तीन महीने से एक महिला और उसका बेटा अपनी भूमि में सड़क होने की बात कहकर वाहन चालकों से पैसे वसूल रहे हैं। कहा कि जब लोग इसका विरोध करते हैं तो परिवार मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। इस वजह से इस सड़क से जुड़े सभी गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं, गांव में स्कूल भवन का काम भी चल रहा है। उनसे भी टैक्स वसूला जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र उस बैरियर को हटाने और उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। महिला और उसके बेटे के रास्ता रोक कर टैक्स वसूलने के मामले में तहसीलदार चंबा और पुलिस थाना प्रभारी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed