फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taught the workers a lesson of solidarity

कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Taught the workers a lesson of solidarity
सुरंगानी (चंबा)। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए चुनाव के लिए जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुरंगानी में भाजपा का अभ्यास वर्ग हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजीव भारद्वाज ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। इसी के तहत चंबा जिला सहित पूरे प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 से पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में गांव-गांव तक सरकार की विकासात्मक योजनाओं तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। लिहाजा, हरेक कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि विपक्ष की कांग्रेस सरकार के पास कोई भी मुद्दा शेष नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed