{"_id":"648ca469a5be81b1c40468d8","slug":"tashi-rock-rocked-the-cultural-evening-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1134-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तशी रॉक ने सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तशी रॉक ने सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल
Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत लुज में लाहौल स्पीति के लोकगायक तशी रॉक ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने आबे पानी पीणा हो... गीत से लेकर पंगवाली भाषा में कई गीतों की प्रस्तुति दी। इन गीतों पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। लुज में वीरवार रात को एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लुज मंदिर के कपाट खोलने पर किया गया। इसमें पांगी के स्थानीय कलाकार विकेश भारद्वाज ने घाटी से जुड़े गीतों को प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया।
इसके अलावा महिला मंडल लुज, धरवास और रावमापा लुज की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में पंगवाली संस्कृति को सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पेश किया। इसे उपस्थित दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। सांस्कृतिक संध्या में लुज पंचायत के प्रधान बलदेव मुख्यातिथि और विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी किलाड़ अशोक राणा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने समय से चले आ रहे मेले हमारी धरोहर हैं। इस धरोहर को बचाए रखने के लिए हरेक पांगीवासी को अपना योगदान देना चाहिए। कहा कि सांस्कृतिक संध्या का स्वरूप बढ़ाने को लेकर भविष्य में उचित कदम उठाए जाएंगे।