{"_id":"65f479041958e4b8fe000f6f","slug":"tarring-will-be-done-on-sirdi-suppa-road-with-rs-42-crores-and-narrow-turns-will-be-widened-chamba-news-c-88-1-ssml1006-120586-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 42 करोड़ से सिरड़ी-सुप्पा सड़क पर होगी टारिंग और तंग मोड़ होंगे चौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 42 करोड़ से सिरड़ी-सुप्पा सड़क पर होगी टारिंग और तंग मोड़ होंगे चौड़े
Fri, 15 Mar 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
42 करोड़ से सिरड़ी-सुप्पा सड़क पर होगी टारिंग और तंग मोड़ होंगे चौड़े
पूलन पंचायत की 1000 आबादी का सड़क पर होगा अब सुगम सफर
लोक निर्माण विभाग के इस प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। सिरडी-सुप्पा सड़क की लोक निर्माण विभाग 42 करोड़ से रूपरेखा बदलेगा। इसमें सड़क की टारिंग की जाएगी। सड़क के तंग भाग को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां चलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा और टारिंग के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर सरकार ने 42 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। विभाग ने टेंडर बुलाकर अपनी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूलन पंचायत की 1000 आबादी को इस सड़क पर टारिंग होने से सीधा लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में सड़क पर तारकोल उखड़ चुका है। गड्ढों की भरमार है। इस वजह से वाहन चालकों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों और वाहन चालकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग और तंग भाग को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। इसे सरकार ने मंजूर करते हुए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। चंबा दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका शिलान्यास भी चंबा से कर दिया है। जल्द ही इसका कार्य भी आरंभ हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि सिरड़ी से सुप्पा वाया घरेड़ सड़की टारिंग और तंग भाग को चौड़ा करने के लिए 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
--