फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tarring was uprooted on Pilli-Swai road within two days

Chamba News: पिल्ली-स्वाई मार्ग पर दो दिन में ही उखड़ गई टारिंग

Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tarring was uprooted on Pilli-Swai road within two days
चंबा के पिल्ली-स्वाई मार्ग पर उखड़ी तारकोल।स्त्रोत:संवाद
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोक निर्माण विभाग विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहा है। इसका उदाहरण पिल्ली-स्वाई सड़क की टारिंग कार्य को देखकर मिलता है।
विज्ञापन

सड़क से दो दिन बाद ही टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क से तारकोल ऐसे निकल रही है, जैसे इसमें सूखी बजरी ही डाली गई हो। सड़क पर कई जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। जहां भी लोक निर्माण विभाग का कार्य होता है, वहां संबंधित जेई या अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निरीक्षण करते हैं, लेकिन भरमौर मंडल में हाल ही में की गई टारिंग में कोताही साफ दिखाई दे रही है। इसमें विभाग की मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई, क्योंकि लोगों का कहना है कि लंबे समय के बाद सड़क की टारिंग की जा रही है। लोगों ने इस कार्य की जिला प्रशासन से जांच करवाने की मांग की है। इस मामले को लेकर जब विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह जरूरी कार्य के चलते शिमला जा रहे हैं। वापस लौटकर इस कार्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed