{"_id":"6697f84df4d9fa6bdd075f0b","slug":"tar-being-laid-in-hardaspura-on-chamba-bharmaur-nh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-129191-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर हरदासपुरा में डाली जा रही तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर हरदासपुरा में डाली जा रही तारकोल
Wed, 17 Jul 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हरदासपुरा में सड़क पर गड्ढों को तारकोल डालकर ठीक किया गया। इससे पहले एनएचएआई ने आवासीय काॅलोनी और जुलाहकड़ी में गड्ढों को भरा था।
अब हरदासपुरा में गड्ढों पर तारकोल डाली जा रही है। इस मार्ग पर गड्ढों को तारकोल से भरने के लिए वाहन चालक लंबे समय से मांग कर रहे थे। ऐसे में अब एनएचएआई ने गड्ढों पर तारकोल डालने का पैच वर्क शुरू कर दिया है। इस कार्य के दौरान उन सभी गड्ढों पर तारकोल डाली जा रही है। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर वाहन चालकों ने एनएच का आभार भी जताया है। एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि गड्ढों को भरने के लिए तारकोल डाली जा रही है। संवाद
--