Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tanda has become the final resort for the treatment of critically ill patients.

Chamba News: गंभीर मरीजों के लिए इलाज का आखिरी पड़ाव बना टांडा

Sun, 01 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tanda has become the final resort for the treatment of critically ill patients.
पौने छह लाख की आबादी के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में आईसीयू नहीं, हर माह 15 से 20 मरीज हो रहे रेफर
विज्ञापन

नए भवन में आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट की योजना, फिलहाल मरीजों को सुविधा का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में गंभीर मरीजों के लिए गहन उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में आईसीयू न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है।
करीब पौने छह लाख की आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की यह कमी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हर माह करीब 15 से 20 मरीजों को आईसीयू में उपचार की जरूरत के चलते टांडा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

हृदय रोग, सांस लेने में गंभीर परेशानी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कई बार तत्काल गहन चिकित्सा और विशेषज्ञों की निगरानी की जरूरत होती है। ऐसे में चंबा से टांडा तक का लंबा सफर मरीजों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। रास्ते में हालत बिगड़ने की आशंका के चलते परिजनों की चिंता भी बढ़ जाती है। जिले के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में आईसीयू की सुविधा नहीं होने से गंभीर मरीजों को समय पर स्थानीय स्तर पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए भवन में आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की योजना है। भवन का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन फिलहाल मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी चैन लाल, सुरेंद्र, भाग सिंह, हंसराज, दीपक, कमलेश, सूरज, रवि कुमार, प्यार सिंह और अरविंद ने मेडिकल कॉलेज में कम से कम दो आईसीयू स्थापित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए इस सुविधा को प्राथमिकता से शुरू किया जाना चाहिए। नए भवन का इंतजार करने के बजाय मौजूदा जरूरत को देखते हुए भी ठोस कदम उठाने चाहिए।
--
आईसीयू के लिए विशेषज्ञों की टीम जरूरी
आईसीयू के संचालन के लिए इंटेंसिविस्ट यानी गहन चिकित्सा विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, मेडिकल ऑफिसर या रेजिडेंट डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड अटेंडेंट, तकनीशियन और सफाई कर्मचारियों की विशेष टीम की जरूरत होती है। यह टीम भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी और उपचार करती है।

--
नए भवन में प्रस्तावित है सुविधा
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की योजना है। भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जरूरी मशीनों की उपलब्धता और स्टाफ की तैनाती के बाद ही मरीजों को गहन चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed