{"_id":"5fb297728ebc3e9bf228d8fc","slug":"tanda-chamba-corona-patient-died-while-treatment-chamba-news-sml3516021198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के कोरोना मरीज ने टांडा में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के कोरोना मरीज ने टांडा में तोड़ा दम
विज्ञापन
कोरोना लोगो
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। डीसीएच टांडा में सोमवार को चंबा के एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। इस बार 80 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। वह दस नवंबर को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। पहले उसका उपचार कोविड अस्पताल चंबा में चल रहा था। 11 नवंबर को उसे चंबा से डीसीएच टांडा रेफर किया गया।
यहां रविवार रात को उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया की भी शिकायत थी। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। कोरोना से मरने वाला बुजुर्ग चंबा विधानसभा क्षेत्र की सिढ़कुंड पंचायत के बनस्ती गांव का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने मौत के बाद बुजुर्ग के शव को कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
इसके साथ ही परिजनों को प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें बुजुर्ग और नौजवान दोनों शामिल हैं। आने वाले समय में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि डीसीएच टांडा में भर्ती चंबा के कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 पहुंच गई है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने के लिए सचेत किया है।