Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Swift car falls into a gorge in Lahru; driver dies

Chamba News: लाहड़ू में खाई में गिरी स्विफ्ट कार, चालक की मौत

Thu, 05 Nov 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Nov 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Swift car falls into a gorge in Lahru; driver dies
चुवाड़ी (चंबा)। पठानकोट से चंबा की ओर आ रही स्विफ्ट कार गुरुवार तड़के लाहड़ू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजेश कुमार (35) निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजेश कुमार कार लेकर पठानकोट से चंबा की ओर जा रहा था। गुरुवार तड़के लाहड़ू के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, एसपी विजय सकलानी ने बताया कि लाहड़ू के पास कार दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed