फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sweets Samples filled from Banikhet, Bathri and Chuvadi

बनीखेत, बाथरी और चुवाड़ी में मिठाईयों के सैंपल किए एकत्रित

Tue, 02 Nov 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
sweets Samples filled from Banikhet, Bathri and Chuvadi
मिठाई के सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Chamba
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन के चलते चुवाड़ी, बाथरी, देवीदेहरा का निरीक्षण किया। टीम ने मिल्क केक, बर्फी, बेसन, गुलाब जामुन और बेसन, पिन्नी के सैंपल भरे।
विज्ञापन

सैंपलों को जांच के लिए सोलन स्थित कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। टीम की अगुवाई खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त मनजीत सिंह ने की। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद भी मौजूद रहे। विभाग की ओर से मिठाइयों के सैंपल एकत्रित करने का मकसद मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकना है।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को मिठाई में रंग इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम ने पिछले एक सप्ताह में बाजारों में जाकर मिठाइयों के सैंपल एकत्रित किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सैंपल अगर मानकों पर खरे नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed