फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Survey completed in three wards of the city, 60 points for cleanliness

शहर के तीन वार्डों में सर्वे पूरा, सफाई के लिए मिले 60 अंक

Sat, 20 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Survey completed in three wards of the city, 60 points for cleanliness
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत तीन वार्डों में कूड़ा सर्वेक्षण को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान इन वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए सौ में से नगर परिषद को साठ अंक दिए गए हैं। अधिकतर गृह मालिकों ने इन वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बताई है। ये वार्ड जुलाहकड़ी, चौंतड़ा और सुराड़ा हैं, जबकि अभी आठ वार्डों में सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी आगामी एक सप्ताह के भीतर आ सकती है।
विज्ञापन

हालांकि, अलग-अलग कूड़ा देने के मामले में इन वार्डों के अधिकतर लोग फिसड्डी साबित हुए हैं। करीब पचास प्रतिशत लोग ही अलग-अलग कूड़ा सफाई कर्मियों को दे रहे हैं। जबकि, शेष पचास फीसदी भवन मालिक सूखा और गीला कूड़ा एक साथ ही सफाई कर्मचारियों को थमा रहे हैं। शहर के सभी वार्डों में सर्वे पूरा होने के बाद नगर परिषद आगामी रणनीति तैयार करेगी, जिससे सर्वे के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की ओर से इन दिनों कूड़ा सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के स्वयंसेवियों के माध्यम से सफाई से संबंधित सवालों के जवाब गृह मालिकों से पूछे जा रहे हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। तीन वार्डों में यह सर्वे पूरा हो चुका है। जबकि, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, कसाकड़ा, सपड़ी, धड़ोग, चौगान, जनसाली और हटनाला में सर्वे किया जा रहा है। जिला समन्वयक मनीष शर्मा का कहना है कि तीन वार्डों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। यहां नगर परिषद को सफाई के लिए सौ में से साठ अंक मिले हैं। कहा कि सर्वे के बाद खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed