फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Survey campaign in the city gained momentum, houses and shops were measured

Chamba News: शहर में सर्वे अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मकानों, दुकानों की नाप-नपाई

Sun, 06 Jul 2025 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Jul 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
Survey campaign in the city gained momentum, houses and shops were measured
टीमें घर-घर जाकर परिवार के सदस्याें और दस्तावेजों की भी जानकारी हो रही एकत्रित
विज्ञापन

निदेशालय की टीम के साथ फील्ड स्टाफ भी सर्वे के कार्य में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के विभिन्न वार्डों में इन दिनों मकानों और दुकानों में नाप नपाई और दस्तावेजों की जानकारी जुटाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। शिमला निदेशालय से आई विशेष टीम स्थानीय फील्ड स्टाफ के साथ मिलकर मकानों की नाप नपाई, निवासियों की संख्या और जरूरी दस्तावेजों का सर्वेक्षण कर रही है। इसका उद्देश्य शहर में विकास योजनाओं को सही आंकड़ों के आधार पर प्रभावी ढंग से लागू करना है।
फील्ड की टीमें प्रत्येक घर और दुकान में जाकर न केवल भूमि और भवन की माप ले रही हैं, बल्कि मकान मालिकों से परिवार के सदस्यों की संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर आदि भी ले रही हैं। यह सर्वे फिलहाल चौगान, जनसाली, सुल्तानपुर, कसाकड़ा और चौंतड़ा वार्डों में चल रहा है। इसके बाद यह सर्वे अन्य शहरी वार्डों में भी किया जाएगा। प्रतिदिन लगभग 15 घरों के सर्वे का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

मकानों और दुकानों की नपाई और जानकारी संग्रहण को लेकर आम जनता में अच्छा सहयोग देखने को मिल रहा है। कई मकान मालिकों ने कहा कि यह कार्य भविष्य की योजनाओं के लिए आवश्यक है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है निदेशालय से आई टीम भी वार्डो में फील्ड स्टाफ के साथ सर्वे का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed