फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sunshine after rain, farmers busy sowing wheat and peas

Chamba News: बारिश के बाद खिली धूप, गेहूं-मटर की बिजाई में जुटे किसान

Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sunshine after rain, farmers busy sowing wheat and peas
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों ने खेतों में गेहूं और मटर की बिजाई शुरू कर दी है। हालांकि, भरमौर के ऊपरी इलाकों में किसानों ने इन फसलों की बिजाई पहले ही कर दी गई थी।
विज्ञापन

ऊपरी इलाकों में इन दिनों भारी बर्फबारी की उम्मीद रहती है। निचले इलाकों के किसान बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पिछले दो दिन तक जब भरमौर में बारिश हुई तो किसानों ने खेतों का रुख कर गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन दिनों भरमौर के निचले इलाकों में किसान अपने खेतों में हल जोतते हुए या पावर टिल्लर के जरिये गेहूं और मटर फसल की बिजाई करते हुए नजर आ रहे हैं। किसान हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी को गेहूं और मटर की फसल के लिए संजीवनी मान रहे हैं। उनका कहना कि नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में बारिश होने से खेतों में गेहूं और मटर फसल की पैदावार अधिक होती है। ऐसे में किसान खेतों में इन फसलों की बिजाई करने से पूर्व बारिश होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों भरमौर के निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई है। इससे खेतों में नम हो चुकी है। बारिश के बाद जैसे ही आसमान में धूप खिली तो किसानों ने अपने खेतों में फसलों की बिजाई शुरू कर दी। किसानों को पूरी उम्मीद है कि इस साल गेहूं और मटर फसल की पैदावार पिछले साल की तुलना में अधिक होगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र के लोग इन दिनों गेहूं और मटर की फसल की बिजाई कर सकते हैं। हाल ही में हुई बारिश उनकी फसलों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed