फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sunil Jaryal became district president for the third time

एनपीएसईए के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने सुनील जरयाल

Sun, 07 Nov 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sunil Jaryal became district president for the third time
बचत भवन चंबा में बैठक के दौरान मौजूद एनपीएस के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। बचत भवन चंबा में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के संस्थापक नरेश ठाकुर ने की। इसके अलावा राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य, कांगड़ा से पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध गुलेरिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में सभी खंडों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसमति से चुना गया। इसमें सुनील जरयाल को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विजय शर्मा को महासचिव और व्यासदेव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला विंग में सर्वसम्मति से रचना महाजन को अध्यक्ष, श्रेष्ठा शर्मा को महासचिव और नीलम को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष ओम शंकर, सीएंडवी जिलाध्यक्ष चतर सिंह, संस्कृत शिक्षक परिषद अध्यक्ष अमर सिंह, सर्वेयर यूनियन अध्यक्ष दीपक भगवालिया, आयुर्वेदिक फॉर्मासिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष दरबारी लाल और महासचिव प्रताप चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन बृज भूषण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed