{"_id":"61a237c9063bdf5da0547b0a","slug":"sultanpur-beat-kihar-in-cricket-chamba-news-sml391575857","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में सुल्तानपुर ने किहार को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में सुल्तानपुर ने किहार को दी मात
विज्ञापन
चंबा चौगान में मैच खेलने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में राजनगर की टीम ने भाला इलेवन को 65 रनों से हराया। दूसरे मैच में सुल्तानपुर की टीम ने किहार को 43 रनों से कड़ी शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता सचिव राजीव सहगल ने दी।
उन्होंने बताया कि पहले मैच में राजनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 125 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन, भाला की टीम 58 रन ही बना सकी। राजनगर की ओर से सचिन ने पांच और नेच्छू ने तीन विकेट लिए। दिन का दूसरा मैच सुल्तानपुर बनाम किहार इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सुल्तानपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बीस ओवरों में 126 रन बनाए। इसमें विकास ने सर्वाधिक 70 और अजय ने 18 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किहार की टीम 83 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक 42 रन डीडी ने बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।