फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Suhi Mata's procession with Ghurei singing

Chamba News: घुरेई गायन के साथ निकली सूही माता की शोभायात्रा

Thu, 13 Apr 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Suhi Mata's procession with Ghurei singing
चंबा। सूही माता के प्रतीक की आंखों में आंसू देखकर सब लोग स्तब्ध रह गए। वीरवार देरशाम सूही मढ़ से ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वेशभूषा पहने गद्दी समुदाय की महिलाएं घुरेई गायन करते हुए माता की शोभायात्रा पिंक पैलेस लाई गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय ऐतिहासिक सूही मेला भी संपन्न हो गया। चंबा की रानी सुनयना की याद में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक सूही मेला 11 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

चंबा रिसायत के लोगों की प्यास बुझाने के लिए चंबा की रानी सुनयना ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिसके बाद चंबा में पानी की कमी दूर हो गई। रानी सुनयना की याद में हर वर्ष सूही जातर मेला मनाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को चंबा के ऐतिहासिक पिंक पैलेस से पूजा-अर्चना के बाद माता सुनयना के प्रतीक को पालकी के जरिये सूही मढ़ पहुंचाया गया। दूसरे दिन रानी के समाधि स्थल मलूड़ा को सूही मढ़ से ढोल-नगाड़ों की थाप पर जातर ले जाई गई। तीसरे दिन दोपहर के समय सूही मढ़ में भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही देरशाम सूही मढ़ से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता के चिह्न को पालकी में रखकर पिंक पैलेस लाया गया। मेले के दौरान राजनौण के पास कई अस्थायी दुकानें लगती हैं जहां पर लोग खट्टे पकौडू, पापड़, खट्टे राजमा चावल सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद चखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed