फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sugar has not been found in the government depots of Saluni for two months.

Chamba News: सलूणी के सरकारी डिपुओं में दो माह से नहीं मिली चीनी

Fri, 12 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sugar has not been found in the government depots of Saluni for two months.
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में पिछले दो माह से सरकारी डिपुओं में चीनी उपलब्ध न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लगभग 80 डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं आया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी परस राम, नर सिंह, अमर सिंह, कमलेश कुमार, पवन कुमार, मदन लाल, चैन सिंह, संजीव कुमार और कर्म चंद ने बताया कि वे पिछले दो महीनों से लगातार डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। डिपुओं के होल्डर हर बार यह कहकर टाल देते हैं कि पीछे से चीनी आई ही नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक चंबा करन ने बताया कि कुछ समय से डिपुओं में चीनी की कमी जरूर चल रही थी, लेकिन अब चीनी की खेप विभाग के पास पहुंच चुकी है। जल्द सलूणी उपमंडल के सभी डिपूओं में चीनी भेज दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed