{"_id":"69c6bcae766852358b04072e","slug":"successful-delivery-of-a-woman-in-108-ambulance-chamba-news-c-88-1-ssml1007-178598-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 108 एंबुलेंस में करवाया महिला का सफल प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 108 एंबुलेंस में करवाया महिला का सफल प्रसव
Fri, 27 Mar 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चुराह में एंबुलेंस में महिला का प्रसव करवाने के बाद टीम और परिजन। जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। तीसा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर महिला का ईएमटी रमेश कुमार और पायलट गुलाम हुसैन ने एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया।
महिला ने एक स्वच्छ नवजात बच्ची को जन्म दिया। चुराह के टटरोग की महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके चलते परिजन उन्हें तीसा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। चुराह अस्पताल से करीब आठ किलोमीटर दूर चिल्ली पहुंचने पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद ईएमटी और पायलट ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों की अनुमति के बाद एंबुलेंस में ही उसका प्रसव करवाने का निर्णय लिया। ईएमटी और पायलट ने मोबाइल के जरिये चिकित्सीय परामर्श पर 108 एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव करवाया। मां और नवजात स्वस्थ हैं। इसके बाद जच्चा-बच्चा को तीसा अस्पताल वापस पहुंचाया गया। संवाद
--