फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Studies at Trimath School affected due to a vacant teacher's post.

Chamba News: त्रिमथ स्कूल में शिक्षक का पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित

Sat, 04 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Studies at Trimath School affected due to a vacant teacher's post.
त्रिमथ प्रा​थमिक पाठशाला का जर्जरभवन। संवाद
स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में शौचालय, सुरक्षा दीवार बनाने की भी उठी मांग
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला त्रिमथ में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष मंदाकिनी देवी ने की।

इस मौके पर स्कूल हेडमास्टर रविंद्र ठाकुर, वार्ड पार्षद कुलभूषण धीमान मौजूद रहे। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही अध्यापक कार्यरत है जबकि एक शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। विद्यालय में 42 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनकी शैक्षणिक गतिविधियां एकमात्र शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही हैं। एसएमसी सदस्यों ने रिक्त पद को शीघ्र भरने की मांग उठाई। बैठक में विद्यालय के शौचालय की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई गई। एसएमसी ने मांग की कि पुराने एवं क्षतिग्रस्त शौचालय को हटाकर नया शौचालय भवन बनाया जाए। इसके अलावा विद्यालय मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई गई। सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सदस्यों का कहना है कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए कम से कम पांच फीट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed