{"_id":"6144a63d8ebc3e608868eac0","slug":"students-will-get-text-material-again-from-facebook-page-chamba-news-sml3841792157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दोबारा फेसबुक पेज से मिलेगी पाठ्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दोबारा फेसबुक पेज से मिलेगी पाठ्य सामग्री
विज्ञापन
Students will get text material again from Facebook page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला चंबा के पांगी उपमंडल को छोड़कर शेष उपमंडलों के कक्षा दस और जमा दो के विद्यार्थियों को फेसबुक पेज से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें शिक्षा विभाग में कार्यरत श्रेष्ठ शिक्षक पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे और विभाग के बने फेसबुक पेज परीक्षा मित्र चंबा में अपलोड करेंगे। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
इसके अलावा विभाग की वेबसाइट में भी स्टूडेंट्स कॉर्नर का अलग कॉलम है। किसी प्रकार की असुविधा के लिए विद्यार्थी संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में जिले के समस्त प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से परीक्षा मित्र चंबा के नाम से फेसुबक में एक पेज बनाया गया है। इसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री अपलोड की जाती है। पिछले कुछ समय से यह पेज निष्क्रिय हो गया था लिहाजा, जिला प्रशासन के आदेशानुसार अब दोबारा इस पेज को सक्रिय किया जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि स्कूल मुखिया विद्यार्थियों को इस पेज पर उपलब्ध सामग्री को पढ़ने के लिए समय-समय पर उत्साहित करें।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतिशतता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग चंबा की ओर से जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इससे बोर्ड परीक्षा की परिणाम प्रतिशतता में काफी सुधार भी हुआ लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह पेज कुछ समय के लिए निष्क्रिय हो गया। बहरहाल, अब शिक्षा विभाग इस पेज को दोबारा शुरू करने जा रहा है। साथ ही पहले यह पेज चंबा उपमंडल के स्कूलों तक ही सीमित था लेकिन अब इसे जिला स्तर पर कार्यान्वित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा मित्र पेज को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है।