फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   students will also become proficient in Chambiali dialect

Chamba News: संस्कृत-अंग्रेजी के साथ चंबियाली बोली में भी निपुण बनेंगे विद्यार्थी

Sun, 03 Dec 2023 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Dec 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
students will also become proficient in Chambiali dialect
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला के विद्यार्थी संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ ही चंबियाली बोली में भी निपुण होंगे। भाषाओं के ज्ञान को बढ़ाने और स्थानीय बोली के संरक्षण के लिए स्कूल में चंबियाली बोली में भी प्रार्थना सभा होगी। चंबियाली बोली के संरक्षण के लिए विद्यालय प्रबंधन ने ये अनूठी पहल की है।
विज्ञापन

मंगला स्कूल में पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक लगभगा 270 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही चंबियाली में प्रार्थना सभाएं सप्ताह भर में आयोजित होती है। प्रार्थना सभा में श्लोक उच्चारण और मंत्रोच्चारण से स्कूल का समस्त वातावरण संस्कृतमयी हो रहा है। सप्ताह में दो दिन संस्कृत, दो दिन हिंदी, एक-एक दिन अंग्रेजी भाषा और चंबियाली बोली में प्रार्थना सभा हो रही है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि संस्कृत हमारी सबसे पुरानी भाषा है। हमें अपनी भाषा को भी तवज्जो देनी चाहिए। ऐसे में स्कूल प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मिल कर सप्ताह में विभिन्न भाषाओं और स्थानीय बोली में प्रार्थना सभा करने के लिए दिन तय किए हैं। बहरहाल, अब विद्यार्थी भी अपनी बोलचाल में संस्कृत भाषा को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed