{"_id":"6345aaf7abf06b66341cb23e","slug":"students-who-have-dropped-out-will-be-brought-back-to-school-chamba-news-sml424639080","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी दोबारा पहुंचाए जाएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी दोबारा पहुंचाए जाएंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को अब स्कूल प्रधानाचार्य और प्रभारी स्कूल पहुंचाएंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने संयुुक्त रूप से प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग ने विभिन्न स्कूल प्रधानाचार्यों और प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों से बात करें और स्कूल छोड़ने की वजह जानें। साथ ही उन्हें दोबारा स्कूल पहुंचाएं। विभाग ने इसके बारे में फील्ड से डाटा भी एकत्रित कर लिया है।
इसी के तहत अब स्कूल प्रधानाचार्य और प्रभारी आगामी कार्यवाही करेंगे। जानकारी के मुताबिक 14 वर्ष से कम आयु के 20 और नवीं से बारहवीं तक 42 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया और अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख पाए। संबंधित स्कूलों की ओर से इस मामले को लेकर व्यापक प्रयास भी नहीं किए गए। गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित दिशा की बैठक में यह मामला उठा था।
सांसद किशन कपूर ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बारे में अब विभाग ने भी कमर कस ली है और आगामी निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि 14 साल से कम आयु के 20 विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।