फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students took their exams under the guard of the third eye.

Chamba News: विद्यार्थियों ने तीसरी आंख के पहरे में दीं परीक्षाएं

Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Students took their exams under the guard of the third eye.
चंबा के पांगी में बर्फ के बीच परीक्षा देने जाते विद्यार्थी।संवाद
विद्यार्थियों ने तीसरी आंख के पहरे में दीं परीक्षाएं
विज्ञापन

जिले में नौंवी और जमा एक की अंग्रेजी विषय की आयोजित हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला में सोमवार से नौंवी और जमा एक कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। तीसरी आंख के पहरे में जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षाएं दीं।

नौवीं और जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों की दोपहर बाद एक बजे से चार बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। वार्षिक परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी तनाव में नजर आए तो कई विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर पूरे उत्साह में दिखे। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व तैनात शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा कक्ष में रोल नंबर के हिसाब से विद्यार्थियों को बिछाया गया। इसके बांद उन्हें पौने एक बजे परीक्षा के लिए आंसर शीट प्रदान की गईं। एक बजते ही शिक्षकों ने बच्चों को प्रश्नपत्र देकर आराम से प्रश्नों को पढ़कर ही उत्तर लिखने की हिदायत दी। परीक्षा कक्ष में परीक्षा के बीच में स्कूल स्तर पर गठित की गई टीम ने भी औचक निरीक्षण किया। सायं चार बजे परीक्षा खत्म होने के उपरांत विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में आए प्रश्नों को लेकर आपस में अंकों को लेकर जमा-घटाव करते नजर आए। कुल मिला कर अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी संतुष्ट ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed