{"_id":"68481d81c7c7b0fb3801045f","slug":"students-presented-activities-in-punjabi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-152625-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचपीसीए टाइटंस और वारियर्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचपीसीए टाइटंस और वारियर्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
एचपीसीए टाइटंस और वारियर्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
आषाढ़ नाग देवता मेले के उपलक्ष्य में हुए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में होने वाले जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेले के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल आरसीबी बनीखेत और एचपीसीए टाइटंस के बीच हुआ। टॉस जीत कर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी बनीखेत की टीम ने 67 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी एचपीसीए टाइटंस की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी बनीखेत को हरा कर पहले सेमीफाइनल में विजय प्राप्त की। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला सुल्याली अकादमी और एचपीसीए वारियर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्याली अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 106 रन बनाए। अपनी टीम के लिए कुशाग्र ने 40 रन का योगदान दिया। एचपीसीए वारियर्स के सक्षम ने मैच में सर्वाधिक छह विकेट हासिल किए। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उतरी एचपीसीए वारियर्स की टीम ने तीन विकेट खो कर ही अपना लक्ष्य हासिल कर दूसरे सेमीफाइनल को अपने नाम कर लिया।