फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students of Mauda School will get a new building in the next session.

Chamba News: मौड़ा स्कूल के विद्यार्थियों को अगले सत्र में मिलेगा नया भवन

Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students of Mauda School will get a new building in the next session.
प्राथमिक पाठशाला मौड़ा।संवाद
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा को जल्द ही नया भवन मिल जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्यालय के भवन के लिए बजट स्वीकृत हुआ और 31 लाख रुपये के बजट से विद्यालय के लिए अलग से भवन का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। इसके पहले तल में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग से कमरे, कार्यालय, रसोईघर और शौचालय का निर्माण होगा। जबकि, द्वितीय तल में विद्यार्थियों के लिए अलग से कमरे निर्मित होंगे। उम्मीद है कि नए शैक्षणिक सत्र से अब विद्यार्थियों की नए विद्यालय भवन में ही कक्षाएं आरंभ होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौड़ा प्राथमिक पाठशाला एक कमरे में ही बच्चों की पांच कक्षाएं, मिड डे मील बनाने समेत स्कूल कार्यालय चल रहा है। ऐसे में विद्यालय में शिक्षारत 49 विद्यार्थियों की सुरक्षा राम भरोसे है। वर्ष 2016 में खुले इस प्राथमिक स्कूल के लिए बीते कुछ वर्ष पहले नया भवन निर्मित करने के लिए 25 लाख रुपये के करीब बजट भी स्वीकृत हो चुका है। लेकिन, अभी तक नए विद्यालय भवन में कक्षाएं आरंभ तक नहीं हो पाई है। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आते राजकीय प्राथमिक स्कूल मौड़ा में वर्तमान समय में शिक्षा हासिल करने के ग्राम पंचायत मौड़ा के गांव मौड़ा, गुलन, सिधोगा, चखरा, खेल और कासणी से विद्यार्थी एक से दो किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, विद्यालय के एकमात्र कमरे ही में ही पांच कक्षाएं चलाना, मिड डे मील बनाना, कार्यालय और स्टोर को संचालित करना स्कूल प्रबंधन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तिलक राज ने बताया कि मौड़ा स्कूल के नए भवन की पहली तल का कार्य पूरा कर होने वाला है। जबकि, अब दूसरे तल का कार्य आरंभ हो गया है। नए शैक्षणिक सत्र से नए भवन में बच्चे बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed