फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students of government schools shine in the merit list of class 12

Chamba News: जमा दो की मेरिट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का परचम

Mon, 04 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools shine in the merit list of class 12
चार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जगह, सिर्फ एक निजी स्कूल का विद्यार्थी आया मेरिट में
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने भी अव्वल आकर मनवाया प्रतिभा का लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चंबा जिले के सरकारी स्कूल के बच्चों ने इतिहास रच दिया।

ओवरऑल मेरिट लिस्ट में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए दबदबा कायम रखा। चंबा के चार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। सिर्फ एक निजी स्कूल का विद्यार्थी मेरिट सूची में अपनी हाजिरी स्थापित कर पाया है। अन्य निजी स्कूलों के बच्चे इस बार मेरिट में जगह बनाने से पिछड़ गए हैं। चंबा के कई ग्रामीण स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी टॉप पोजिशन हासिल की। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षक और समय पर सिलेबस पूरा होने से नतीजे बेहतर हुए हैं। अभिभावकों का भरोसा भी सरकारी स्कूलों की ओर लौट रहा है। ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। गौरतलब है कि जिला के सरकारी स्कूलों में अकसर स्टाफ की कमी रहती है। बावजूद इसके चार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी मेरिट में जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि चंबा के चार सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इसका परिणाम सबके सामने है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed