फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students learned the history of Kangra temples

Chamba News: विद्यार्थियों ने जाना कांगड़ा के मंदिरों का इतिहास

Tue, 04 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students learned the history of Kangra temples
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी के विद्यार्थियों ने कांगड़ा के ऐतिहासिक मंदिरों का इतिहास जाना। इन मंदिरों का निर्माण कैसे हुआ और निर्माण में किसका क्या योगदान रहा, इसको लेकर भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई। सलूणी महाविद्यालय के इतिहास विषय के 45 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर तीन दिन के लिए कांगड़ा गए थे। यहां पर उन्होंने शक्तिपीठों से लेकर विभिन्न पुराने मंदिरों का अवलोकन किया और उनके इतिहास के बारे में जाना। इतिहास प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने उन्हें अकबर की ओर से चढ़ाए गए सोने के छत्र और मंदिर के गुंबद के आकार की शैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने हिमाचल के अजंता कहे जाने वाले रॉक कट मंदिर के दर्शन भी किए। यह मंदिर द्रविड़ शैली में बना उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है। इसके बाद छात्रों ने कांगड़ा के प्रसिद्ध किले को भी देखा। उन्होंने संसारचंद संग्रहालय में पुरातत्व अवशेषों जैसे सिक्कों, अभिलेख, चित्रकला आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन किए। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए वाणिज्य के प्रवक्ता पंकज कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed