फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   students know keral cuktural

Chamba News: लेसवीं स्कूल के विद्यार्थी जानेंगे केरल की संस्कृति

Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
students know keral cuktural
चुराह (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला लेसवीं के दो विद्यार्थी एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत केरल के भ्रमण पर गए हैं। तीन से लेकर 11 मई तक ये दोनों विद्यार्थी केरल के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे वहां की संस्कृति को जानेंगे। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर बलबीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों के बीच आपसी सांस्कृतिक, भाषाई और कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश और केरल का आपसी सहयोग निर्धारित किया है। इसके तहत केरल के प्रमुख त्योहारों को लेकर हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में गतिविधियां करवाई जाती हैं जबकि हिमाचल के सांस्कृतिक कार्यक्रम केरल के विद्यालयों में उत्साहपूर्वक आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन


बलबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें देश की एकता और अखंडता की भावना से भी जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed