{"_id":"604265648ebc3e590869494c","slug":"students-in-chamba-college-got-kicked-and-punched-chamba-news-sml3632373151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में विद्यार्थियों में चले जमकर लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में विद्यार्थियों में चले जमकर लात-घूंसे
विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में हाथापाई के दौरान बीच बचाव करती छात्रा।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और अन्य विद्यार्थियों ने बीच बचाव किया। इस दौरान दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चलते रहे।
माहौल को बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस चौकी सुल्तानपुर में दी। यहां दोनों संगठनों के 15 कार्यकर्ताओं को मौके पर तलब किया गया। वहीं, कॉलेज में इस तरह की दूसरी घटना से माहौल बिगड़ गया है।
बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगा रखे थे। इनका एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसी बीच दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई और एक-दूसरे पर कार्यकर्ताओं ने लात-घूंसों की बौछार कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बीच बचाव किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद कुछ समय पहले ही कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई है लेकिन, पिछले एक माह में हाथापाई का यह दूसरा मामला है। इससे कॉलेज में पढ़ाई का माहौल भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
एबीवीपी के जिला संयोजक अभिलाष का कहना है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कैंपस में बैनर लगाए थे। इन पोस्टरों को हटाने के बारे में एसएफआई कार्यकर्ताओं को कहा गया और उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। उधर, एसएफआई इकाई सचिव शाहबाज का कहना है कि कॉलेज की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ता आउटसाइडरों सहित आ धमके और दुर्व्यवहार करने के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल का कहना है कि कॉलेज में गठित अनुशासन कमेटी मामले में जांच करेगी।