फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students failed due to lack of teachers, parents will protest

Chamba News: शिक्षक न होने से फेल हो गए विद्यार्थी, अभिभावक करेंगे धरना-प्रदर्शन

Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Students failed due to lack of teachers, parents will protest
किहार (चंबा)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार का परीक्षा परिणाम खराब आने से विद्यार्थियों के स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक भड़क उठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों को लेकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। साथ ही कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद ये पद नहीं भरे गए। इसकी का परिणाम है कि स्कूल के एकसाथ 40 विद्यार्थियों की गणित विषय में कंपार्टमेंट आई है, जबकि दसवीं कक्षा में 19 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। इससे खफा अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने सड़क पर उतरने का मन बनाया है। स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक वीरवार को बैठक कर इस बारे में आगामी निर्णय लेंगे। बैठक में धरना-प्रदर्शन का दिन तय किया जाएगा। दरअसल, किहार स्कूल में पिछले दो साल से गणित विषय के शिक्षक का पद खाली है। इस कारण ज्यादातर विद्यार्थियों की गणित में कंपार्टमेंट आई है। इस स्कूल में जमा एक और दो कक्षाओं को पढ़ाने वाले गणित के प्रवक्ता का पद भी चार सालों से खाली है। हिंदी विषय के अध्यापक का पद दस और पीईटी का पद दो वर्ष से रिक्त है।
--
विद्यालय में रिक्त पद भरने के लिए कई बार प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा गया, लेकिन रिक्त पदों को न भरकर विद्यार्थियों के साथ छलावा किया गया है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को बैठक कर पद न भरने पर धरना-प्रदर्शन का दिन तय किया जाएगा। - अमर सिंह, किलोड़ बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

--
विद्यालय में गणित विषय का पद दो वर्षों से रिक्त है। इसे भरने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इसका खामियाजा विद्यालय में शिक्षारत 550 विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। - देसराज
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक तरफ विभाग शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे करता है, दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार में लंबे समय से खाली चल रहे अध्यापकों के के पद भरे नहीं जा सके हैं। - हसीन बेगम
--
किहार स्कूल में पढ़ने के लिए विद्यार्थी पंचायत सनूह, किलोड़, किहार और सूरी से दो से लेकर 5 किलोमीटर तक पैदल सफर कर पहुंचते हैं। अध्यापकों के पद रिक्त होने से उनका भविष्य भी अब अंधकारमय हो रहा है। - जमालदीन

--
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। बताया कि शिक्षा विभाग को पुन: रिक्त पदों को लेकर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed