फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike continues amid cold, now Mahila Mandals also staged strike

Chamba News: ठंड के बीच हड़ताल जारी, अब महिला मंडलों ने भी दिया धरना

Fri, 22 Nov 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Strike continues amid cold, now Mahila Mandals also staged strike
चंबा के पांगी में अनशन पर बैठ लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। कड़ाके की ठंड भी आवासीय आयुक्त के बाहर पांगी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दो सदस्यों के आंदोलन को नहीं रोक पा रही है। उनका आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को पांगी घाटी के विभिन्न पंचायत के महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर दोनों सदस्यों का समर्थन किया और धरना दिया। वहीं, इन संघषकारियों से मिलने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


पंचायत समिति सदस्य सतशी कुमार और पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य कल्याण सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी मांगें मानना तो दूर है, अभी तक हाल जानने का भी प्रयास नहीं किया है। जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दोनों पदाधिकारी पांगी में बिजली की आंखमिचौनी, पेयजल समस्या, राशन वितरण में अनियमितता और नाममात्र की स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से इनके सुधार की मांग कर रहे हैं। आवासीय आयुक्त रमन घरसंघी ने बताया कि उपमंडलीय स्तर की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। इसके अलावा एचआरटीसी की नई बसों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी से बात की गई है और नई बसों के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed