फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike begins in Pakkatala over landslide issue

Chamba News: पक्काटाला में भूस्खलन के मुद्दे को लेकर हड़ताल शुरू

Sat, 06 Apr 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Strike begins in Pakkatala over landslide issue
पक्काटाला में सीमेंट स्प्रे न करवाने को लेकर हड़ताल पर लोगों संग बैठे प्रदेश भाजपा कार्यकारणी स
पक्काटाला में भूस्खलन के मुद्दे को लेकर हड़ताल शुरू
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने खोला मोर्चा
कहा, खतरे के साए में रह रहे लोग, प्रशासन सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते पक्काटाला मोहल्ले में भूस्खलन के मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जब तक प्रशासन और लोक निर्माण विभाग भूस्खलन को रोकने के लिए उपयुक्त कदम नहीं उठाता है, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। बताया कि गत वर्ष भूस्खलन को रोकने के लिए सीमेंट स्प्रे करवाने की योजना बनी थी। इसके लिए करीब तीन करोड़ के बजट का भी प्रावधान हुआ था, मगर आज तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले में डर के साए में लोग रह रहे हैं। बारिश के दौरान उन्हें अपने घरों को छोड़ना पड़ता है। बताया कि यह मामला प्रशासन के ध्यान में भी है, मगर अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। जय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सीमेंट स्प्रे करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से पत्थर गिरने से यदि वे चोटिल होते है या उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेवार प्रशासन, पीडब्ल्यूडी विभाग और पुलिस विभाग होगा। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed