फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strict instructions given for using substandard material

घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर दी कड़ी हिदायत

Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Strict instructions given for using substandard material
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सनूंह में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने पर ठेकेदार को सहायक अभियंता ने कड़ी हिदायत दी है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने खबर छपने के बाद साइट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

साथ ही इस सामग्री का दोबारा इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। विभागीय अफसर के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। गौरतलब है कि क्षेत्र की 26 पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के निर्माण पर करीब 56 करोड़ की राशि खर्च होगी लेकिन, इस कार्य के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने इसका खुलासा किया और ग्रामीणों की इस मांग को प्रमुखता के साथ प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर का असर यह रहा कि विभागीय अफसर मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री पर रोक लगाने के साथ ही ठेेकेदार को सख्त हिदायत दी। ग्रामीणों ने इसके लिए जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता का आभार जताया है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता आसीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री को दोबारा इस्तेमाल न करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed