फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strict action was taken against selling bidis and cigarettes in the open, challans were issued.

Chamba News: खुले में बीड़ी-सिगरेट बेचने पर कसा शिकंजा, काटे चालान

Thu, 28 May 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Strict action was taken against selling bidis and cigarettes in the open, challans were issued.
हमीरपुर। नियमों की अनदेखी करने पर जिला स्तरीय उड़नदस्ते की टीम ने हमीरपुर जिले के चार विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

टीम ने नियमों के विपरीत खुली (सिंगल) सिगरेट बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और दुकानों के बाहर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने संबंधी साइन बोर्ड न लगाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने संबंधित दुकानदारों से चालान के रूप में कुल 12,000 रुपये की राशि वसूली। बुधवार को टीम ने दोसड़का, बाईपास, टिक्कर और भोटा स्थित विभिन्न दुकानों में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर, औषधि निरीक्षक मोनिका शर्मा, डीलिंग असिस्टेंट संदीप तथा पुलिस के विशेष कार्य बल के सदस्य शामिल रहे।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अत्री ने कहा कि खुले में बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू आदि बेचना निषेध है और स्कूलों के नजदीक भी इन पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed